फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए ने कई अवैध निर्माण किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग का अभियान चलाया। कोरोना के कारण काफी समय से सीलिंग की कार्रवाई बेहद कम स्तर पर हो रही थी। इन सभी मामलों में पहले सीलिंग के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। आगे भी प्राधिकरण की टीम कार्रवाई करेगी। बृहस्पतिवार को एमडीडीए टीम ने रोचीपुरा, ब्राह्मणवाला में तैमूर के अवैध निर्माण को सील कर दिया। वहां पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया गया था। शादाब चौधरी ने ब्राह्मणवाला रोड पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया था। हनुमान दास ने कारगी स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में अवैध रूप से भवन निर्माण किया था। संजय कुमार ने हरिद्वार बाइपास पर दुकानों का निर्माण किया है। इनको भी प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। एई अभिषेक भारद्वाज, जेई गोविंद सिंह, संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर धर्म सिंह, संजीव चौधरी ने पुलिस बल के साथ मिलकर सीलिंग की कार्रवाई की।
प्राधिकरण सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि अवैध निर्माण के सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों की सभी अवैध निर्माण पर नजर रखने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अवैध निर्माण न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें