सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह भीख मांगकर गुजारा करता था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप चौहान के मुताबिक, रविवार को हरिद्वार रोड पर हादसे की जानकारी मिली थी। सिपाही विवेक राठी और पिंकराज मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति एंबुलेंस में था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की तहरीर के आधार पर कार चालक उदित नारायण मिश्रा निवासी अजबपुर कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।