पृथ्वीनाथ मंदिर में होगी भस्म आरती
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात में भस्म आरती की जाएगी। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। यहां भक्तों को 500 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
चार पहर की आरती
8 मार्च- प्रथम पहर, शाम 6:23 बजे से 9:24 बजे तक
द्धितीय पहर, रात 9:25 बजे से 12:30 बजे तक
तृतीय पहर, रात 12:31 बजे से सुबह 3:32 बजे तक
9 मार्च- चतुर्थ पहर सुबह 3:35 बजे से 6:33 बजे तक
टपकेश्वर मंदिर जाने वाले भक्तों के गढ़ी चौक पर रोके जाएंगे वाहन
यदि आप महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो चारपहिया वाहन से आने से परहेज करें। मंदिर में भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोकेगी। यहां से मंदिर तक भक्तों को पैदल ही जाना होगा। कैंट प्रभारी निरीक्षक गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि टपकेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों के वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोका जाएगा।
यहां चारपहिया वाहनों की ओएनजीसी की पार्किंग में कराई जाएगी। दोपहिया वाहनों की पार्किंग थाने के पास कराई जाएगी। टपकेश्वर मंदिर में 80 पुलिसकर्मी तैैनात रहेंगे। यहां टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।