फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown In Uttarakhand: सरकार का यू टर्न, आठ शहरों में वाहनों के संचालन की ऑड-ईवन व्यवस्था खत्म

Wed, 20 May 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिये निर्देश, व्यवाहरिक दिक्कतों के कारण पलटा फैसला
  • शहर में शाम चार बजे तक चल सकेंगे सभी चौपहिया वाहन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के आठ शहरों में निजी चौपहिया वाहनों के संचालन के लिए बनाई ऑड-ईवन (सम-विषम) की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। व्यावहारिक दिक्कतों के कारण व्यवस्था शुरू होने से पहले ही सरकार को अपना फैसला पलटना पड़ा। अब पहले की तरह सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वाहनों की आवाजाही हो सकती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की लॉकडाउन चार को लेकर जारी गाइडलाइन पर राज्य सरकार ने प्रदेश के आठ निगमों देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की और हल्द्वानी में निजी चौपहिया वाहनों की आवाजाही ऑड-ईवन नंबर प्लेट के आधार पर करने का निर्णय लिया था।


यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: उत्तराखंड में रोस्टर व्यवस्था खत्म, शाम चार बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, यहां रहेगी पाबंदी...
विज्ञापन


सरकार ने यह निर्णय इन शहरों में वाहनों की भीड़ कम करने के सोशल डिस्टेंसिंग को कड़ाई से लागू करने के लिए किया था। हालांकि माल वाहक वाहनों, आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों एवं अन्य राज्यों से अनुमति प्राप्त अधिकृत वाहनों पर यह नियम लागू नहीं किया था।

विज्ञापन

चालक के अलावा कार में तीन अन्य लोगों के जाने पर अनुमति

निजी चाैपहिया वाहनों में चालक के अतिरिक्त तीन अन्य व्यक्तियों के बैठने की अनुमति थी। सूत्रों के अनुसार अधिकांश जिलों से व्यवस्था बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर शासन को अवगत करवाया गया था । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर अब वाहनों के लिए लागू की गई ऑड-ईवन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।

शासन ने अवगत करवाया कि इस व्यवस्था से लोगों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें