भारतीय सेन्य अकादमी से पास आउट होने वाले जांबाजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में सबसे अधिक अफसर देने वाले दस राज्यों के बारे में हम आपको बताते हैं, पढ़िए...
भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जांबाज पासआउट होकर सेना में अफसर बनेंगे। हालांकि, जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड लगातार दस वर्षों से पहले पायदान पर काबिज है। इस साल भी जनसंख्या घनत्व के हिसाब से सबसे ज्यादा अफसर देने वाले राज्यों में उत्तराखंड प्रथम है।
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड से इस बार 423 भारतीय जांबाज पासआउट होकर सेना में अफसर बन जाएंगे। अफसरों की इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां के सर्वाधिक 74 जेंटलमैन कैडेट्स शनिवार को पासआउट होंगे। 49 जीसी के साथ हरियाणा दूसरे और 40 जीसी के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।