देहरादून -अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार और बुधवार को निरस्त रहेगी। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने पंजाब को जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इससे उन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जो सहारनपुर, अंबाला, चंडीगढ़ और अमृतसर जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते ्ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई गई है। यह पहली बार नहीं है जब देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस के संचालन पर रोक लगाई गई है। पिछले दिनों भी उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन बाद में स्थितियां समान होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया था।
उत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक का निरीक्षण आज
देहरादून। उत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वह उत्तर रेलवे और मंडल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ ही तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। दूसरी ओर महाप्रबंधक के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा बनाने के साथ ही तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को दिनभर स्टेशन के प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मा.सि,रि,