फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: पत्नी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से नाराज था पति, विवाद हुआ तो दोनों ने पी लिया जहर

Thu, 28 Dec 2023 01:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Uttarakhand News: युवक आईटी इंजीनियर है और उसकी पत्नी ने एमएससी किया है। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इसी बात से उसका पति नाराज रहता है, जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर निवासी एक दंपती ने आपसी झगड़े में फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों के बयान दर्ज किए हैं। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन


एसआई मेराजुद्दीन ने बताया कि शिवपुर निवासी एक दंपती को परिजन गंभीर हालत में बुधवार सुबह बेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी बीते अप्रैल में हुई थी। युवक आईटी इंजीनियर है और उसकी पत्नी ने एमएससी किया है।

विज्ञापन

अकसर होते थे झगड़े

फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इसी बात से उसका पति नाराज रहता है, जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता है। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

जिससे परेशान होकर महिला ने घर में रखा फिनायल पी लिया। इसे देखकर पति ने भी फिनायल पी लिया। दोनों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें