फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों का यौन शोषण सरकार के माथे पर कलंक: खंडूड़ी

Fri, 27 Nov 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने देहरादून स्थित नारी निकेतन में संवासिनियों के यौन शोषण मामले में राज्य सरकार और राज्य महिला आयोग की भूमिका की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों को राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। वहां संवासिनियों का यौन शोषण होना सरकार के माथे पर कलंक लगने जैसा है।

राज्य सरकार पर लगाया ध्यान न देने का आरोप
खंडूड़ी ने कहा कि मामले के खुलासे के बाद भी स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि शुरुआती दौर में निष्पक्ष जांच होती तो दोषियों को पकड़ना इतना मुश्किल नहीं होता, लेकिन दोषियों को सजा दिलाने के बचाय सरकार और प्रशासन मीडिया को कटघरे में खड़ा करते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले पर राज्य महिला आयोग की चुप्पी कई संदेह पैदा कर रही है। सांसद ने कहा कि वह इस विषय को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने भी रखेंगे, ताकि मामले पर लीपापोती ना हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें