फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में आवाज का जादू बिखेरेंगे जुबिन, शूट किए हॉलीवुड के दो गाने

Mon, 06 Jul 2020 01:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
jubin nautiyal
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जुबिन नौटियाल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने हाल ही में देहरादून और मसूरी में हॉलीवुड मूवी के दो गानों की शूटिंग पूरी की है। 

विज्ञापन


गानों में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। फिल्म विशेषज्ञ सुमित अदलखा ने बताया कि 20 जून से 26 जून तक हॉलीवुड के दो गाने शूट किए गए। इनमें एक गाने को हिंदी भाषा में डब भी किया है।

कहा कि दोनों ही गाने जुबिन नौटियाल ने गाए हैं। जुबिन ने गाने में एक्टिंग भी की है। ये गाने बेहद खास हैं।

विज्ञापन

हॉलीवुड मूवी का नाम इनिशिएटिव

सुमित अदलखा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए शूटिंग की जानकारी गुप्त रखी गई थी।

जुबिन ने बताया कि हॉलीवुड मूवी का नाम इनिशिएटिव है। शूटिंग देहरादून, मसूरी व अन्य लोकेशन में की गई।  

भूषण कुमार आएंगे देहरादून

जुबिन नौटियाल ने बताया कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार जल्द देहरादून आ सकते हैं। वह यहां कई फिल्मों के शूट की योजना बना रहे हैं। यह उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें