देहरादून। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार कैंप की ओर से 60वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान परेड के साथ ही विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पदाधिकारियों को महानिदेशक की ओर से प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंटर कर सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय रणजीत सिंह राणा ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने शानदार परेड का आयोजन किया। उपमहानिरीक्षक रणजीत सिंह राणा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। अंत में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को महानिदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। स्थापना दिवस समारोह में उप महानिरीक्षक आरके नरवाल, सेनानी 23वीं वाहिनी शेन्दिल कुमार की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों जवानों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।