फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरन की शानदार पारी की बदौलत बलूनी ब्लू चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर किरन सिंह की शानदार पारी की बदौलत बलूनी ब्लू ने बलूनी ग्रीन को शिकस्त देकर खिताब जीत लिया। बलूनी ब्लू के किरन सिंह ने शानदार नाबाद 99 रन की पारी खेली। किरन ने पांच रन देकर दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन

माजरा स्थित एकेडमी का उद्घाटन बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संरक्षक जनार्दन प्रसाद बलूनी, पीसी वर्मा, जोत सिंह गुनसोला और विपिन बलूनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजित टी-20 मुकाबले में बलूनी ब्लू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। कप्तान किरन सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में नाबाद 99 रनों की पारी खेली। अपनी ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के जमाए। विशाल थपलियाल ने 12 गेंद में 28 रन की पारी खेली। बलूनी ग्रीन के शेखर आर्य, रविंद्र सिंह बिष्ट और अनूप तोमर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बलूनी ग्रीन की पूरी टीम 18.1 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। नरेंद्र सिंह ने सबसे अधिक 26, आशीष रावत ने 21 और रविंद्र सिंह बिष्ट ने 14 रन बनाए। बलूनी ब्लू के दलजीत ने तीन, मुकेश कुमार व किरन सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय प्रताप मल्ल, संजय गुसाईं, धीरज खरे, इंद्रमोहन बर्थवाल, राकेश धूलिया, पंकज धूलिया, कोच शिवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें