फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती बढ़ाएं, थानों की जिम्मेदारी हो तय

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलवार को देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। कहा कि वाहन चाहे सचिवालय के बाहर खड़े हों या पुलिस मुख्यालय के। किसी कर्मचारी का हो या अधिकारी का। उसे टो करें या फिर क्लैंप लगाएं ताकि भविष्य में इस तरह से नो पार्किंग में वाहन खड़ा न किया जाए।
विज्ञापन

डीजीपी ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए थाने, चौकियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ यातायात पुलिस के भरोसे इतने बड़े शहर का यातायात नहीं संभाला जा सकता है। इसके लिए थाना पुलिस को भी पीक समय में सड़कों पर उतरना पड़ेगा। डीजीपी ने पार्किंग स्थल, बॉटल नेक चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर समाधान पर जल्द विचार करने को कहा। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में एक सीओ को नोडल अफसर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जगह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन पुलिस की भी ट्रेनिंग कराई जा रही है। मसूरी में यातायात उपनिरीक्षक की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के बीते तीन माह के दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
ये भी दिए निर्देश
यातायात को बाधित करने वाले बीस बॉटल नेक चिह्नित किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक यहां नियमित ड्यूटी लगाएंगे। बड़े बॉटल नेक प्वाइंट पर उप निरीक्षक, छोटे बाटल नेक प्वाइंट पर कांस्टेबल की नियुक्त की जाएगी।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
16 नए पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं समय से करवानी सुनिश्चित करेंगे।
पर्यटकों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक संख्या में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
सुभाष रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड पर नो पार्किंग जोन में खडे़ सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से क्लैंप लगाने/टोइंग की कार्रवाई की जाएगी। चाहे वाहन किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित क्यों ना हो।
डीजीपी ने कार-पूल प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की अपील की है। एसएसपी से कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आम जनता को कार-पूल प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें