फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन ऑवर में बचा सकते हैं 50 फीसदी घायलों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए गोल्डन ऑवर वरदान साबित हो सकते हैं। जल्द उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाए तो कम से कम 50 प्रतिशत घायलों की मौत को कम किया जा सकता है। यही समय उनके लिए गोल्डन ऑवर कहलाते हैं।
विज्ञापन

यातायात निदेशक एक अस्पताल में विश्व स्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां पदमश्री डॉ. अनिल जोशी भी मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद फ्री पब्लिक अवेयरनेस लेक्चर दिया गया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना से संबंधित घटनाओं के विजुअल दिखा गए। बताया गया कि किस तरह से लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसी गलती की वजह से वह असमय काल का ग्रास बन जाते हैं।
कुछ लोगों की मौत हो जता है लेकिन कुछ जिंदा रहते हुए भी कुछ काम नहीं कर सकते हैं। वह इस तरह से अपंग हो जाते हैं कि जीवन ही उन्हें भारी लगता है। ऐसे में जरूरी है कि घायल लोगों की जल्द मदद की जाए, ताकि उन्हें समय पर इलाज देकर उनकी जान बचाई जा सके। निदेशक ने बताया कि पहले लोगों को डर रहता था कि अस्पताल लाने वाले लोगों से पूछताछ की जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब ऐसे लोगों से पूछताछ नहीं कर सकते हैं। यातायात निदेशालय भी घायलों की मदद करने वालों को पुरस्कृत करता है। कार्यक्रम में डॉ. बीकेएस संजय, संस्कृत विवि की पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडेय, एआरटीओ हीरा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें