फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस ने आलू के ट्रक से पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में गुरुवार को थाना देवप्रयाग पुलिस ने शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा। पुलिस ने रामकुंड चौराहे पर चेकिंग के दौरान 560 पेटी अवैध शराब बरामद की। चंडीगढ़ ब्रांड शराब की यह 560 पेटियां ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छुपाकर रखी गई थी, जो चमोली जिले को ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन


बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख आंकी गई है। किसी को शक न हो, इसके लिए तस्करों ने ट्रक की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी सीज कर लिया है।

 एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मीडिया को बताया कि बृहस्पतिवार को देवप्रयाग थाना बाजार की पुलिस टीम रामकुंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी ऋषिकेश की ओर से आ रहे एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गय। ट्रक की चेकिंग की गई तो आलू के बोरों के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान केबिन में छिपाई गई ट्रक की असली नंबर प्लेट भी मिल गई। इसमें पंजाब का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। पुलिस ने चालक मुख्तियार सिंह निवासी कनोर लुधियाना, सुखवीर सिंह निवासी नूरपुर (पंजाब) और लोकेश थापा निवासी पोखड़ा (नेपाल) हाल निवासी रायपुर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पंजाब के अंबाला से चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब देवप्रयाग से पौड़ी होते हुए चमोली जिले में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। मामले में आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन

लक्सर में भी अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

हरिद्वार के लक्सर में भी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को नौ लीटर कच्ची शराब व 26 पव्वो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध दिखने पर रोक लिया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

दरोगा ब्रजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इंतजार पुत्र शराफत निवासी कुड़ी हबीबपुर बताया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, दूसरी तरफ कोतवाली के दरोगा प्रकाश चंद भी बुधवार की रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुंडाखेड़ा कलां गांव के निकट दो युवकों को रोक लिया।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उनके कब्जे से देसी शराब के 26 पव्वे बरामद किए गए हैं। दरोगा प्रकाश चंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश पुत्र सुमेर चंद मनोज उर्फ पौजी पुत्र पीरु निवासी मुंडाखेड़ा कला बताया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें