1986 के बाद नहीं हुआ वक्फ बोर्ड की संपत्ति का सर्वे
उत्तराखंड राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 1986 के बाद से वक्फ बोर्ड की भूमि का सर्वे नहीं हुआ। यही वजह है कि कई बार अपनी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने में दिक्कत पेश आ रही है।
वक्फ बोर्ड की संपत्ति की जीआईएस मैपिंग होनी है। उत्तर प्रदेश से बोर्ड की संपत्ति से संबंधित रिकार्ड मंगाकर देहरादून जिले की मैपिंग की जा चुकी है। इसके बाद अन्य जिलों की मैपिंग कराई जाएगी। -मोहम्मद अली, वक्फ बोर्ड निरीक्षक
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की है 770 अरब की संपत्ति
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रजिया बेग के मुताबिक वर्ष 2009-10 के बोर्ड के एक आंकलन के मुताबिक बोर्ड की राज्य में 770 अरब की संपत्ति है। इनमें कई भवनों और भूखंडों पर अवैध कब्जे हैं। जिन लोगों ने बोर्ड के भवनों को दस और बीस रुपये किराए पर लिया था, वह अब इन भवनों को नहीं छोड़ रहे। कुछ अवैध तरीके से कब्जा किए हुए हैं। यही वजह है कि बोर्ड की इन संपत्तियों से आय न के बराबर है।
ये भी पढ़ें...Haridwar: इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध धर्मसंसद नहीं करेंगे यति, अब नई घोषणा को लेकर चर्चाओं में आए