फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी के फेसबुक पेज या ट्विटर पर पढ़ सकते हैं स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास जल्द ही आरओबी (रीजनल आउटरीच ब्यूरो) के फेसबुक पेज और ट्विटर पर दिखेगा। आरओबी का स्टॉफ इसके लिए स्वतंत्रता सेेनानियों का रिकॉर्ड जुटा रहा है। इसके बाद पेज पर रोजाना एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहायक निदेशक डॉ. संतोष आशीष ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार अमृत महोत्सव मना रही है। इसी के तहत उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। जिनका रिकॉर्ड अभी तक कहीं पर नहीं है उनकी तलाश की जा रही है। ऐसे सेनानियों की एक कहानी रोजाना डिजिटल प्लेट फॉर्म आरओबी पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ऐसे लोगों को सम्मानित भी करेगी। डॉ. संतोष ने कहा कि भारत में अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनके बारे में लोगों को कम जानकारी है। उनके बारे में आम जनता को एवं आने वाली युवा पीढ़ी को अवगत कराना विशेष उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को खानपुर हरिद्वार एवं 29 को विकासनगर में मिनी आईओपी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चित्रकला, गायन, नृत्य, रंगोली, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 23 एवं 24 को वसंत विहार स्थित कार्यालय में भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश मौर्य, नत्थी सिंह नयाल, पीयूष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें