फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच फर्जीवाडा: हिसार और नोएडा में एसआईटी की कार्रवाई, मुनादी कर आरोपियों की संपत्ति पर कुर्की नोटिस चस्पा 

Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

Corona Testing Fraud In Haridwar Kumbh:  मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी, नलवा लैब हिसार और डॉक्टर लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
ढोल बजाकर मुनादी कराते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कोरोना जांच घोटाले में फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत हिसार से की गई और कार्रवाई नोएडा में खत्म हुई। मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी के पार्टनरों के आवास और नलवा लैब हिसार के संचालक के आवास और प्रतिष्ठान पर मुनादी करवाने के बाद कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। 

विज्ञापन


धर्मनगरी में 2021 में आयोजित महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी, नलवा लैब हिसार और डॉक्टर लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 19 नए संक्रमित, 300 से कम पहुंची एक्टिव केस की संख्या
विज्ञापन


उस समय एसएसपी रहे सेंथिल अवूदई कृृष्णराज एस ने एसटीआई टीम का गठन कर जांच बैठा दी। इसके बाद एसआईटी टीम ने भिवानी की डेलफिशा लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था।

इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ के बाद मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत के साथ ही हिसार की नलवा लैब के संचालक डॉ. नवतेज नलवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। इसके बाद एसआईटी ने आरोपियों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट से 82 का नोटिस पुलिस को तीन दिन पहले मिल चुका था। सोमवार को नगर कोतवाली के एसआई यशवंत सिंह खत्री आरोपी शरत पंत व उनकी पत्नी मल्लिका पंत के नोएडा स्थित आवास और हिसार में डॉ. नवतेज नलवा के आवास और लैब पहुंचे। वहां उन्होंने मुनादी कराने के बाद 82 का नोटिस चस्पा किया। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के आवास व लैब पर 82 के नोटिस चस्पा कराने के साथ ही मुनादी कराई गई है। वहीं अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें