एक लाख 35 हजार रुपये का पैकेज
कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपये प्रति यात्री पैकेज बनाया रखा है। इसमें दो रात हरिद्वार में फाइव स्टार होटल में और एक रात बदरीनाथ में रुकने की व्यवस्था कंपनी करेगी। 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आने के बाद यात्रियों को फिर 16 सीटर विमान ही बदरीनाथ लेकर जाएगा।
जौलीग्रांट से होगा पिकअप व ड्राप
पिलग्रिम एवीऐशन कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें... चंपावत उपचुनाव लाइव अपडेट: नामांकन से पहसे सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, पत्नी ने लगाया विजय तिलक
एक लाख 15 हजार में यात्रियों को पूरा पैकेज खाना नाश्ता, होटल व हवाई सेवा का दिया जा रहा है। पहले दिन हरिद्वार से 14 यात्रियों को हवाई सेवा के माध्यम से गुप्तकाशी पहुंचा गया। यहां से शटल हवाई सेवा से यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया गया।
- कैप्टन पीके छाबरी, पिलग्रिम एवीऐशन।