फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भारी भूस्खलन, बरिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा, हेलीकॉप्टर भी नहीं उड़े

Mon, 02 Sep 2024 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Chardham Yatra 2024: सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरता रहा, जिससे प्रशासन ने सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से यात्रियों को आगे नहीं भेजा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारघाटी में बारिश, भूस्खलन और घने कोहरे के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा और हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार को दिनभर ठप रही। इस दौरान सोनप्रयाग में 1,500 से अधिक यात्री मौजूद थे।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा जवानों को जरूरी निर्देश दिए हैं। सोमवार तड़के से ही केदारघाटी में तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरता रहा, जिससे प्रशासन ने सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से यात्रियों को आगे नहीं भेजा।

Badrinath Highway: मलबा आने से हाईवे कई जगह बंद, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले 2000 यात्री फंसे, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद मौसम ठीक हुआ, लेकिन भूस्खलन जोन सक्रिय रहा। इसके चलते यात्रा शुरू नहीं की गई। वहीं, केदारनाथ से लेकर केदारघाटी में दिनभर कोहरा छाया रहने से हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही। सेक्टर अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया, 1500 से अधिक यात्री यहां रुके हुए हैं। खराब मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को नहीं भेजा गया है।

कहा, मंगलवार को मौसम ठीक होने पर ही पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से कई जगहों पर पत्थर गिरने की सूचना है। उधर, हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, केदारघाटी से केदारनाथ तक घना कोहरा छाने से हेलीकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें