फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खरीदे जाने' के डर से गुपचुप मसूरी भेजे गए ये 15 विधायक

Wed, 08 Jun 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा की इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) पार्टी के 12 विधायक मंगलवार को गुपचुप तरीके से मसूरी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच आईएनएलडी विधायकों के पहुंचने को क्रास वोटिंग के खतरे से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि जो विधायक पहुंचे हैं वह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दे सकते हैं।

जाट आरक्षण के आंदोलन के बीच आईएनएलडी विधायकों के मसूरी-कैंपटी रोड पर स्थित पांच सितारा होटल जे डब्लू मेरिएट पहुंचे, लेकिन मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होटल में एक दर्जन से ज्यादा विधायक पहुंचे

नेता
देर रात तक तीन और विधायकों के पहुंचने की खबर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर होटल में मंगलवार दोपहर से विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात करीब दस बजे तक होटल में एक दर्जन विधायक पहुंच गए थे।

जिनमें जाकिर हुसैन, रणवीर सिंह गंगवाह, अनुपम धनवा, माकन सिंह, बलवान दोलालपुरी, रविंद्र, पृथ्वी सिंह और जसविंदर सिंह शामिल हैं। भाजपा के कुछ नेताओं के भी मसूरी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें