फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक केदारनाथ में फंसे रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत

Sun, 05 Jun 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
तेज बारिश और घनी धुंध से उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत करीब छह घंटे केदारधाम में फंसे रहे। शाम पौने पांच बजे मौसम में सुधार के बाद उनके हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


रविवार पूर्वाह्न 11.05 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। बाद में सीएम ने जिंदल ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे योग एवं चिंतन केंद्र का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को धाम में योग ध्यान का भी लाभ मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से सीएम ने यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

हरीश रावत - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पदाधिकारियों से पुनर्निर्माण के बारे में जानकारी लेने के साथ ही तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने पौने 12 बजे चमोली जनपद के उर्गम घाटी के लिए उड़ान भरी, लेकिन घाटी में घना कोहरा होने से हेलीकॉप्टर रामबाड़ा से वापस केदारनाथ गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को तेज बारिश और घने कोहरे के कारण करीब छह घंटे आसामान खुलने का इंतजार करना पड़ा।

शाम साढ़े चार बजे के बाद बारिश थमी तो 4.55 बजे सीएम के हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि सीएम ने केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं को आने वाले समय में और बेहतर बनाने की बात कही है।

मीडिया को रखा दूर
मुख्यमंत्री के केदारनाथ कार्यक्रम को लेकर यह दूसरा मौका है, जब मीडिया को दूर रखा गया। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे पहले भी 15 मई को पत्नी के साथ सीएम धाम पहुंचे थे। तब भी मीडिया को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें