फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः दारोगा ने दिखाई दबंगई, तोड़ दी भाजपा नेता की कार

Sun, 05 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
cpu inspector breaks bjp leader car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर सीपीयू के दारोगा विनोद गौड़ ने दबंगई दिखाते हुए भाजपा नेता चंदन तिवारी की कार का शीशा तोड़ डाला। आरोप है कि उनके साथ भी सीपीयू के दारोगा ने अभद्रता की। एसएसपी ने लिखित में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन

 
कनखल के सर्वप्रिय विहार के रहने वाले भाजपा नेता चंदन तिवारी रविवार दोपहर अपने परिवार के साथ उत्तरी हरिद्वार आ रहे थे। इस बीच शंकराचार्य चौक के पास पहुंचते ही भाजपा नेता ने संन्यास मार्ग की तरफ जाना चाहा, पर सीपीयू के दारोगा विनोद गौड़ ने कार रोक ली।

आरोप है कि दारोगा ने कार की चाभी भी निकाली ली। भाजपा नेता ने अपना परिचय ही दिया पर तब तक दारोगा ने कार के फ्रंट के शीशे पर हाथ मारकर उसे तोड़ दिया। चंदन तिवारी का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP नेता ने CPU के दारोगा के खिलाफ कर दी शिकायत

cpu inspector breaks bjp leader car - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता को उल्टे सीपीयू का दारोगा अपने साथ कनखल थाने ले आया। भाजपा नेता चंदन तिवारी की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई एकत्र हो गए।

एसओ कनखल रितेश शाह ने भाजपाइयों को समझाना चाहा, लेकिन सीपीयू के दारोगा के अड़ियल रवैये के चलते भाजपाई नरम नहीं पड़े। आखिर में भाजपा नेता ने सीपीयू के दारोगा के खिलाफ लिखित में अपनी शिकायत दी।

थाने पहुंचने वालों में जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, संदीप अरोड़ा, दीपक गोस्वामी, विदित शर्मा और मनीष लखानी समेत अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। इधर, एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि लिखित में शिकायत मिलने पर वह सीपीयू के दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें