फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सियासी घमासान: भाजपा बोली- हरीश रावत को कोई पूछ नहीं रहा, जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस

Thu, 23 Dec 2021 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड

सार

कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भयंकर सर्दी में उत्तराखंड का सियासी पारा हाई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर सियासी गलियारों में घमासान मचा दिया है। भाजपा इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि हमारी लाश पर उत्तराखंड बनेगा।

विज्ञापन


2022 में हमें फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा
कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया था। अपने लिए सोचने वाला उत्तराखंड की बात भी कैसे कर सकता है। अब तो कांग्रेस का आतंरिक मामला भी बाहर निकल कर आ गया है। कांग्रेस के भीतर दस गुट नजर आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपने पांच साल के काम जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है। 2022 में हमें फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

कांग्रेस विपक्ष के तौर पर भी नाकाम साबित हुई
कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। इतना ही नहीं कांग्रेस विपक्ष के तौर पर भी नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस को जनता हर तरह से नकार चुकी है। हरीश रावत को कांग्रेस में कोई नहीं पूछ रहा है। वहीं हरीश रावत के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें