फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पंचायत चुनावों की तैयारी पूरी, जानिए कब होंगे

Thu, 17 Sep 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्ध कुंभ को देखते हुए हरिद्वार में पंचायत चुनाव नवंबर माह में कराए जाने की तैयारी है। हालांकि, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही दिलाई जाएगी। बुधवार को शासन स्तर पर हुई बैठक में नवंबर माह में पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा भी लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव हो चुके हैं। हरिद्वार में पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2016 में पूरा हो रहा है। जनवरी, 2016 में हरिद्वार में अर्द्धकुंभ भी है। इसे देखते हुए सरकार हरिद्वार में पंचायतों का चुनाव नवंबर माह में कराने की तैयारी में है। राज्य निर्वाचन आयोग भी इसकी तैयारी कर चुका है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि चुनाव होने के बाद भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए कुछ माह का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्ध कुंभ को देखते हुए सरकार ने किया फैसला

कारण यह भी है पांच साल का कार्यकाल पूरा होने तक पंचायतों को भंग नहीं किया जा सकता। ऐसे में निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही शपथ दिलाई जाएगी।

ऐसे में इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि नवगठित पंचायतों का कार्यकाल कब से माना जाए। पंचायत विभाग के सूत्रों के मुताबिक पंचायतों का कार्यकाल ग्राम सभा की पहली बैठक से माना जाता है।

ऐसे में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल भी पांच साल का ही होगा। शासन में हुई बैठक में भी पंचायत चुनाव नवंबर माह में कराने में विचार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें