फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हरकी पैड़ी से हरियाणा के तीन हुड़दंगी गिरफ्तार, अब तक 280 पर हो चुकी कार्रवाई

Thu, 05 Aug 2021 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बता दें कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने व गंदगी करने वालों को रोकने के लिए डीजीपी अशोक कुुमार ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन हुड़दंगी किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हरियाणा के तीन लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही 21 व्यक्तियों को गंगा घाटों पर गंदगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार: पाबंदी के बाद भी हरकी पैड़ी पहुंच रहे कांवड़िए, शिवरात्रि के लिए भरा गंगाजल, तस्वीरें...

धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने व गंदगी करने वालों को रोकने के लिए डीजीपी अशोक कुुमार ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत अभियान चलाया हुआ है। नगर कोतवाल राजेश शाह के मुुताबिक बुधवार की रात को पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें हरिओम निवासी सैनीपुरा जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, रविंद्र निवासी सीसौल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा व मोहित निवासी पालड़ी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा हैं।
विज्ञापन


कोतवाल के मुुताबिक आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। ऑपरेशन मर्यादा के तहत जुलाई माह से अब तक हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग व गंदगी फैलाने वाले कुल 280 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए भेजा गंगाजल

युवा कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर धरने पर बैठे शिव भक्त किसानों के लिए हरकी पैड़ी से पांच हजार लीटर गंगाजल भेजा। ज्वालापुर स्थित पुल जटवाड़ा से गंगाजल का टैंकर रवाना करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान महीनों से घरों से दूर गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए किसानों को गंगाजल भेजा गया है।

जिससे धरने पर बैठे किसान भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें। पार्षद अनुज सिंह और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित चौहान ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलित हैं। सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। 

दो टैंकरों से सहारनपुर भेजा गंगाजल
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा ने सहारनपुर जिले के लिए बृहस्पतिवार को दो टैंकरों से गंगाजल भरकर भेजा। जिला महासचिव विजेंद्र कुमार कपिल ने बताया कि गंगाजल सहारनपुर में बगेश्वर महादेव और भूतेश्वर महादेव मंदिर के लिए भेजा गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, सरिता मिश्रा, नीलू बजाज ने टैंकरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें