तीर्थनगरी घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।
बुधवार को गंगा तट पर नहा रहे पांच दोस्त निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस मौज मस्ती में उनके तीन दोस्त उनसे बिछड़ जायेंगे।
इस दौरान मेलरॉय, अपूर्वा और मधुश्री ने गंगा की गहराई को जाने बगैर आगे की ओर निकल गए। और वे तीनों गंगा की तेज बहाव में ओझल हो गए। तीन दोस्तों को खोने के गम में अन्य दो दोस्त सदमे में हैं।