फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: बैरक में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निलंबित चल रहा था सिपाही

Thu, 19 Aug 2021 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

सिपाही दिलीप बोरा सोमेश्वर अल्मोड़ा का मूल निवासी था। वह भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था और मेडिकल चौकी बैरक में रह रहा था।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने मेडिकल चौकी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सिपाही लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित चल रहा था।

विज्ञापन


सिपाही दिलीप बोरा सोमेश्वर अल्मोड़ा का मूल निवासी था। वह भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था और मेडिकल चौकी बैरक में रह रहा था। वह 1989 बैच में भर्ती हुआ था।

चौकी इंचार्ज मुन्नवर सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दिलीप बोरा खाना खाकर बैरक में सोने चला गया। सुबह आठ बजे जब वह बैरक की जांच करने पहुंचे तो सिपाही दिलीप बोरा खिड़की के ऊपर पर्दा लगाने वाले डंडे में रस्सी से लटका हुआ था।
विज्ञापन


सिपाहियों को बुलाकर उसे उतारा गया। बताया जा रहा है कि सिपाही बहुत अधिक शराब पीता था। लंबे समय से अनुपस्थित चलने के कारण वह निलंबित चल रहा था। 2003 से लेकर 2017 तक वह बर्खास्त रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसकी दोबारा नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें