फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा ने हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का बनाया लक्ष्य, शुरू हुआ अभियान

Thu, 19 Aug 2021 02:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री दो बूथों को मजबूत बनाने के लिए वहां प्रवास करेंगे। यह अभियान 18 से 30 अगस्त चलेगा। हर पदाधिकारी, मंत्री और कार्यकर्ता इसमें भागीदारी करेगा। पार्टी ने पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य को साधने के लिए पार्टी ने बुधवार से 11235 बूथों के सत्यापन की शुरुआत कर दी है। सत्यापन अभियान 30 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन


14 जिलों में 252 मंडलों और 70 विधानसभाओं में बूत समिति सत्यापन कार्यशाला पूरी
इस अभियान से जुड़ी समिति के सदस्य व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 जिलों में 252 मंडलों और 70 विधानसभाओं में बूत समिति सत्यापन कार्यशाला पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा 11 हजार 235 बूथों पर सत्यापन कार्यक्रम वाली टीम के प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है।
 

बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुख्यमंत्री दो बूथों को मजबूत बनाने के लिए प्रवास करेंगे। यह अभियान 18 से 30 अगस्त चलेगा। हर पदाधिकारी, मंत्री और कार्यकर्ता इसमें भागीदारी करेगा। पार्टी ने पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

 

2022 के विस चुनावों में 51 प्रतिशत मत हासिल करना है लक्ष्य

बूथ समिति सत्यापन में धार्मिक संस्थान, एनजीओ अलग-अलग वर्ग के सामाजिक संगठनों का समावेश बूथ को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। हमारे बूथ का कार्य धरातल पर दिखे इसके लिए सशक्त टोली का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 में 51 प्रतिशत मत हासिल करना है। 

विज्ञापन


2017 के विस चुनाव में 46.51 प्रतिशत वोट मिले थे
भाजपा को 2017 के विधानसभा चुनाव में 46.51 प्रतिशत वोट मिले थे। पार्टी ने 57 विधानसभा सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 33.49 प्रतिशत रहा था। भाजपा ने चुनाव में 23 लाख14 हजार 250 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस की झोली में 16 लाख 66 हजार 379 वोट गए और वह 11 सीटों पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें