फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2022: केंद्रीय हज कमेटी ने जारी किया उत्तराखंड का कोटा, 707 आवेदकों में से 462 को मिलेगा जाने का मौका

Wed, 27 Apr 2022 06:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

राज्य में इस बार 742 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें नैनीताल जिले से 89 आवेदन आए हैं। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के हज यात्रा करने पर पाबंदी लगने की वजह से 35 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय हज कमेटी ने उत्तराखंड का कोटा जारी कर दिया है। इस बार 462 लोगों को ही हज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जबकि आवेदकों की संख्या 707 है। देशभर की हज कमेटियों के माध्यम से इस बार 56000 लोगों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा। इसके लिए सभी राज्यों का कोटा निर्धारित कर दिया गया है। उत्तराखंड को 462 का कोटा मिला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हिंदू महापंचायत विवाद गरमाया: आश्रम में बैठक करने पर अड़ी काली सेना, स्वामी आनंद समेत चार संत हिरासत में, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


आवेदकों की संख्या अधिक होने की वजह से कुर्रा अंदाजी (ड्रा) से चयन किया जाएगा। राज्य में इस बार 742 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें नैनीताल जिले से 89 आवेदन आए हैं। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के हज यात्रा करने पर पाबंदी लगने की वजह से 35 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. मीसम ने बताया कि कुर्रा अंदाजी के जरिये 707 आवेदकों में से 462 लोगों का चयन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें