वाहन चालक परेशान
शुक्रवार को वाहन चालक कमलेश पुरोहित ग्रीन कार्ड बनाने के लिए कालेश्वर स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे। कमलेश का कहना है कि उन्होंने कार्यालय से फार्म लिया और फीस जमा करने के लिए बाहर बने सीएससी सेंटर में आ गए। जहां उनसे 1500 रुपये देने के लिए कहा। जबकि छोटे वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड की फीस 420 और बड़े वाहनों के लिए 600 रुपये निर्धारित है। पुरोहित का आरोप है कि पैसे वसूलने वाले सीधे अंदर सेटिंग की बात कह रहे हैं। जिससे आसानी से ग्रीन कार्ड बनाकर दे देंगे। कमलेश का कहना है कि अन्य वाहन चालक भी इसी तरह की शिकायत कर रह हैं।
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित
बिना ग्रीन कार्ड वाहन यात्रा में नहीं ले जाए जा सकते
उन्होंने कहा कि जब इसकी अंदर शिकायत की तो किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि कमलेश ने अधिक पैसा देने से मना कर दिया। दरअसल, चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन करने के लिए आरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य होता है। जिसमें वाहन की फिटनेश से लेकर परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद यह कार्ड जारी किया जाता है। जिसके बाद वाहन को चारधाम यात्रा में संचालन के लिए वैलिड माना जाता है। बिना ग्रीन कार्ड के वाहन यात्रा में नहीं ले जाए जा सकते हैं।
इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसको दिखाया जाएगा। - हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी चमोली