फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: चारधाम यात्रियों को अब यहां भी मिलेगी ग्रीन कार्ड बनाने के सुविधा, पढ़ लेंगे जानकारी तो नहीं पड़ेगा भटकना

Sat, 07 May 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

रामनगर में पहला ग्रीन कार्ड जारी किया गया। वहीं गोपेश्वर में चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के नाम पर आरटीओ कार्यालय के बाहर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को रामनगर में पहला ग्रीन कार्ड जारी किया गया। एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा ने बताया कि हर वर्ष चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के ऋषिकेश या हल्द्वानी से ग्रीन कार्ड बनाए जाते थे।

विज्ञापन


रामनगर से जाने वाले अधिकतर वाहन स्वामी ऋषिकेश से ग्रीन कार्ड बनाते थे। बृहस्पतिवार को टैक्सी चालक को ग्रीन कार्ड दिया गया। अभी छह और आवेदन आए हैं, जिनका जल्द ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। ग्रीन कार्ड बनने के बाद चेकिंग में गाड़ी के कागत दिखाने की जरूरत नहीं होती है

दूसरी ओर गोपेश्वर में चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के नाम पर आरटीओ कार्यालय के बाहर वसूली की जा रही है। वाहन चालकों का आरोप है कि उनसे निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक पैसा वसूल किया जा रहा है। बिना पैसे दिए ग्रीन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

वाहन चालक परेशान

शुक्रवार को वाहन चालक कमलेश पुरोहित ग्रीन कार्ड बनाने के लिए कालेश्वर स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे। कमलेश का कहना है कि उन्होंने कार्यालय से फार्म लिया और फीस जमा करने के लिए बाहर बने सीएससी सेंटर में आ गए। जहां उनसे 1500 रुपये देने के लिए कहा। जबकि छोटे वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड की फीस 420 और बड़े वाहनों के लिए 600 रुपये निर्धारित है। पुरोहित का आरोप है कि पैसे वसूलने वाले सीधे अंदर सेटिंग की बात कह रहे हैं। जिससे आसानी से ग्रीन कार्ड बनाकर दे देंगे। कमलेश का कहना है कि अन्य वाहन चालक भी इसी तरह की शिकायत कर रह हैं।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित
विज्ञापन

बिना ग्रीन कार्ड वाहन यात्रा में नहीं ले जाए जा सकते

उन्होंने कहा कि जब इसकी अंदर शिकायत की तो किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि कमलेश ने अधिक पैसा देने से मना कर दिया। दरअसल, चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन करने के लिए आरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य होता है। जिसमें वाहन की फिटनेश से लेकर परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद यह कार्ड जारी किया जाता है। जिसके बाद वाहन को चारधाम यात्रा में संचालन के लिए वैलिड माना जाता है। बिना ग्रीन कार्ड के वाहन यात्रा में नहीं ले जाए जा सकते हैं। 

इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसको दिखाया जाएगा। - हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी चमोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें