फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: चार्ट बनवाने आई किशोरी से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, फिर ताऊ ने इस तरह ब्लैकमेल कर बनाया हवस का शिकार

Thu, 30 Jun 2022 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। 

सार

किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह बुजुर्ग के पास चार्ट बनवाने गई थी। बुजुर्ग रिश्ते में उसका दादा(बाबा) लगता है। वहीं, दूसरा आरोपी उसका ताऊ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमेश्वर के एक गांव में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के दादा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से मिले होमवर्क में मदद मांगने गई किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया था। घटना दो जून की है।

विज्ञापन


नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी को स्कूल से मिले होमवर्क में चार्ट बनाना था। इसके लिए वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के 65 वर्षीय दादा के घर गई थी। आरोप है कि दादा ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के ताऊ ने वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

दोनों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी
इसके बाद ताऊ ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें