फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की जिद के आगे प्रेमी हुआ मजबूर, करना पड़ा निकाह

Thu, 14 May 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शोषण करने के बाद प्रेमी ने पीछा छुड़ा भागने की सोची पर लड़की की जिद के आगे उसे आखिरकार झुकना ही पड़ा। जिद भी ऐसी-वैसी नहीं, जब प्रेमी ने शादी से मना किया तो चौकी पर पहुंच गई।
विज्ञापन


चार साल से लड़की का शोषण करने के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था। लड़की पुलिस के पास पहुंच गई थी। मगंलवार की रात मोहल्ले के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद दोनों का निकाह हो गया।

चार साल से था संबंध
नगर की युवती का चार साल से पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई तो उसने युवक पर निकाह करने के लिये दबाव बनाया लेकिन युवक ने साफ तौर पर मना कर दिया। इस पर युवती पुलिस चौकी पहुंच गई और उसने पुलिस से मदद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, शादी नहीं की तो दे दूंगी अपनी जान

युवती ने कहा कि वह युवक से शादी करेगी अन्यथा जान दे देगी। पुलिस ने उसे समझा बुझा कर घर भेज दिया। उधर युवक किसी तरह भी निकाह के लिये राजी नही हुआ। मगंलवार को दोनो पक्षों के कुछ लोग फैसला कराने के लिये जमा हुए । लड़की निकाह पर अड़ी रही।

...लेकिन पिता ने नहीं अपनाया
काफी जद्दोजहद के बाद युवक निकाह को तैयार हो गया। इसके बाद तुरंत मौलवी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ अब लड़के के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। युवक के पिता ने लड़की को घर की बहू मानने से मना कर दिया।

बाद में युवक उसे अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया। नगर में इस निकाह और लड़की के हौसले की खासी चर्चा हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें