कार्रवाई में ये अधिकारी हुए शामिल
अपर आयुक्त कुमाऊं जोन राकेश वर्मा की देखरेख में संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा ठाकुर रणवीर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विशेष शाखा रजनीश यशवस्थी ने कार्रवाई कराई। टीम में सहायक आयुक्त राहुल कांत आर्या, राज्य कर अधिकारी अनिल सिंह चौहान, नवीन कांडपाल, मुकेश पांडे, संदीप अरोड़ा, सुनीत श्रीवास्तव, कुशल रौतेला, मितेश्वर आनंद, प्रशासनिक अधिकारी विशाल अग्रवाल, संजय उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक कुसुम शामिल थे।
ये भी पढ़ें...दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया
राज्य कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग प्रोत्साहन के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना चला रहा है। इससे जहां जीएसटी बिल लेने वालों की संख्या बढ़ी है, तो दूसरी ओर प्रदेश में राजस्व बढ़ोतरी भी हो रही है। कर चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. अहमद इकबाल, आयुक्त, राज्यकर