30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को मिल सकते दायित्व
धामी सरकार आने वाले दिनों में 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात दे सकती है। माना जा रहा कि इसके लिए संगठन और सरकार के बीच चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संकेत दिए कि पहले चरण के लिए तैयार चारों सूचियों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें...Chamoli: लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने किया लहूलुहान, दस मिनट तक चला संघर्ष, एक हफ्ते में तीसरा हमला
पूर्व विधायकों को भी मिलेगा दायित्व का तोहफा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए कि दायित्व की सौगात पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व विधायकों को भी दी जा सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से दायित्वों का आवंटन होगा। पार्टी युवा, महिला, एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग से जुड़े नेताओं को दायित्वों में प्राथमिकता देगी।