फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पर्यटकों के लिए एक सितंबर से खुलेगा एफआरआई, यहां करें आवेदन

Sat, 28 Aug 2021 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि पहले चरण में प्रतिदिन 100 पर्यटकों को ही परिसर में दाखिल होने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
एफआरआई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का असर कम होने पर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर को एक बार फिर पर्यटकों के लिए एक सितंबर से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि पहले चरण में प्रतिदिन 100 पर्यटकों को ही परिसर में दाखिल होने की इजाजत दी जाएगी। पर्यटकों को संस्थान परिसर में दाखिल होने, भ्रमण करने और म्यूजियम देखने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा।

पर्यटक fri.icfre.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरे लहर शुरू होने पर संस्थान परिसर में 100 से अधिक वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण हो गया था। इसके बाद संस्थान निदेशक के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से परिसर को मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


गरतांग गली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को गरतांग गली उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए गरतांग गली की यात्रा बेहद ही रोमांचक होगी। जब संज्ञान में आया कि इसका कार्य पूरा हो चुका है तो वह यहां यात्रा के लिए पहुंचे। शीतकालीन पर्यटन की दृष्टि से यहां पर ‘स्नो लेपर्ड पार्क व्यू’ स्थापित किया जा रहा है, जो लगभग आठ करोड़ की लागत से बनेगा। उन्होंने कहा कि यह स्नो लेपर्ड पार्क व्यू भी आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेगा और उससे जहां पर्यटक बढ़ेंगे, वहीं सैकड़ों स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें