फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती सप्ताह: फ्रैंडशिप बैंड लेकर देहरादून में निकली मासूमों की टोली, बोले ‘हमसे दोस्ती करोगे’

Fri, 19 Nov 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एमसीएफ (माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन) चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से 14 से 20 नवंबर तक दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत बाल सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे सभी विभागों के अधिकारियों से बच्चों को मिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों की टोली ने अधिकारियों और आम लोगों के सामने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून शहर में निकली मासूम बच्चों की टोली ने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों और आम लोगों के सामने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया। अधिकारियों ने भी बच्चों के सिर पर हाथ रख सहज माहौल बनाया तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने अपनी सुरक्षा व सुरक्षित माहौल बनाने की मांग की तो अधिकारियों ने यह वादा निभाने के प्रति बच्चों को आश्वस्त किया। बच्चे एसएसपी से मिलकर उन्हें दोस्ती बैंड बांधेंगे।

विज्ञापन


एमसीएफ (माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन) चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से 14 से 20 नवंबर तक दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत बाल सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे सभी विभागों के अधिकारियों से बच्चों को मिलवाया जा रहा है। बच्चों ने थाना क्लेमेंटटाउन, कोतवाली पटेलनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, थाना वसंत विहार, बाजार चौकी पटेल नगर व इंदिरा नगर चौकी में जाकर पुलिस कर्मियों को दोस्ती बैंड बांधे।

किशोर न्याय बोर्ड के जज पुनीत कुमार, सीओ सिटी शेखर सुयाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा को भी दोस्ती बैंड बांधे गए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर बात की गई। वहीं चाइल्ड की एक टीम ने गांधी पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को बच्चों के साथ हो रहे शोषण को रोकने में भागीदारी के लिए जागरूक किया गया। चाइल्डलाइन की केंद्र समन्वयक दीपिका पंवार ने कहा कि बच्चों की समस्याओं के बारे में कोई बात नहीं करता, जोकि बहुत ज्यादा जरूरी है। इस मौके पर संगीता, हेमंत, नीलम, तृप्ति, राधा रानी, अमित, मनीषा, कैलाश व अमित उपस्थित थे।
विज्ञापन


बच्चे बिना डरे कहें मन की बात : अदिति 
चाइल्ड लाइन की निदेशक अदिति पी कौर ने कहा कि बच्चे बहुत सी समस्याओं से अपने अंदर ही जूझते हैं, लेकिन अभिभावकों को पता ही नहीं चलता। बच्चे अपनी बात अभिभावक हो या किसी भी पुलिस कर्मी के सामने बेहिचक कह पाए, इसलिए दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है, ताकि बच्चे सबको अपना दोस्त समझे और अपने साथ किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर तुरंत बताएं। 

1098 पर मिलेगी बच्चों को मदद
चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। यह 24 घंटे की एक राष्ट्रीय आपातकालीन मुफ्त फोन सेवा है। जो मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद करती है। चाइल्ड लाइन पर फोन कर बच्चे के बारे में सूचना देने के कुछ ही समय बाद बच्चे को मदद मिल जाएगी। इसके अलावा आप अगर बेसहारा बच्चों की मदद करना चाहते हैं, तो भी इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें