फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरीः पांच हजार से अधिक लोगों को पेंशन का इंतजार

Wed, 29 Jun 2016 12:51 PM IST
राजपाल सिंह गुसाईं/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन
कंडीगांव के बचन सिंह नेगी की कोई संतान नहीं है। लिहाजा उनकी गुजर-बसर, दवा का खर्च उत्तराखंड सरकार से मिलने वाली पेंशन के भरोसे है।
विज्ञापन


ऐसे में समाज कल्याण विभाग थौलधार प्रखंड में पिछले आठ महीने से पात्र लोगों को पेंशन ही नहीं दे रहा है, जिससे बचन सिंह सहित कई निराश्रित वृद्धों, विधवाओं और विकलांगों को दर दर भटकना पड़ रहा है। इससे प्रखंड में 5491 पेंशनर्स प्रभावित हो रहे हैं।

दूसरी ओर जिला समाज कल्याण विभाग ब्लाक के पात्र पेंशनर्स को पेंशन देने की बजाए बीते मार्च महीने में सभी खातेदारों के बैंक खातों में पेंशन भेज दिए जाने के हवाई दावे कर रहा है। ब्लाक के पेंशनर्स बचन सिंह नेगी की तरह ही वृद्धा पिंगला देवी की भी यही कहानी है। उनकी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्र नहीं है, लिहाजा गुजर बसर सरकारी पेंशन से जैसे तैसे चलती है। सरकार ने उनके खाते में आठ महीने से कोई पेंशन नहीं भेजी।
विज्ञापन


इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सभी पेंशनर्स की यही शिकायत है। विकासखंड में पात्र लोगों को आठ महीने से विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन, किसान, तीलू रौंतेली पेंशन किसी को भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे गरीब लोग आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इससे विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति उनमें आक्रोश व्याप्त है। ब्लाक में 3771 वृद्धावस्था, विधवा 668, विकलांग 644, किसान 390 और तीलू रौंतेली पेंशन के 18 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

 
ब्लाक समाज कल्याण अधिकारी गजेंद्र उनियाल की मानें तो जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी पत्र के हवाले से बताया कि मार्च 2016 को थौलधार प्रखंड के पेंशनर्स की पेंशन खाते में डाल दी गई है। मगर वह अभी तक खातेदारों तक नहीं पहुंच पाई।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें