फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में निवेशक बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगा सेबी

Wed, 29 Jun 2016 12:51 PM IST
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्राइम टाइम - फोटो : pti
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पूरे प्रदेश में निवेशकों की तादाद बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत चालू वित्त वर्ष में पूरे प्रदेश में 100 रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जाएगी। ये सभाएं, गोष्ठी आदि कर लोगों को निवेश, बचत करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में सेबी के प्रमुख, सहायक महाप्रबंधक प्रशांत सैनी ने बताया कि प्रदेश में निवेशकों की संख्या संतोषजनक नहीं है। शेयर मार्केट के अलावा म्यूचुअल फंड, सरकारी योजनाओं में निवेशकों की रुचि जगाने के लिए सेबी ने रिसोर्स पर्सन की संख्या चार गुनी करने का फैसला किया है।

अभी पूरे प्रदेश में 25 रिसोर्स पर्सन ही काम कर रहे हैं। अब इनकी संख्या 100 करने की योजना है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एक रिसोर्स पर्सन प्रति कार्यक्रम के अनुसार साल भर में दो लाख रुपये तक कमा सकेगा। इसके लिए सेबी की साइट पर फार्म लोड किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समय उत्तरकाशी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में एक भी रिसोर्स पर्सन नहीं है, इसलिए इन जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। रिसोर्स पर्सन स्कूल, कालेज से लेकर पंचायत स्तर तक बैठकें, गोष्ठियां करेंगे। ये लोगों से संवाद करने के अलावा सेबी का साहित्य उपलब्ध कराएंगे, प्रोजेक्टर पर बचत की महत्ता बताने वाली डॉक्यूमेंट्री आदि दिखाएंगे।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें