ट्रेन में एक वातानुकूलित पैंट्री कार है, जो यात्रा के दौरान पर्यटकों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसेगी। टनकपुर में उतरने के बाद यात्रियों को कई गंतव्यों तक ले जाया जाएगा, जहां वे होटल, होम स्टे में रुकेंगे। पिछले दिनों पर्यटन विकास परिषद ने रेलवे के साथ इस संबंध में एमओयू साइन किया था, जिसके तहत रेलवे ने प्रति यात्री इस यात्रा के लिए 28 हजार 20 रुपये का पैकेज दिया है।
अगली यात्रा 22 मई से प्रस्तावित
पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, मानसखंड मंदिर माला की अगली यात्रा पुणे से ही 22 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्रा के इच्छुक लोग वेबसाइट
www.irctctourism.com/bharatgaurav पर बुकिंग करा सकते हैं।