फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज में सफर हुआ महंगा, ये होगा नया रेट

Sat, 04 Jun 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 100 किमी तक दो रुपये, 200 किमी तक प्रति यात्री पांच रुपये देना होगा आईटी सरचार्ज
  • मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम की अंतिम सालाना बोर्ड बैठक
  • बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों पर आदेश जारी, भारत सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं हुआ शामिल
विज्ञापन
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जून से सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तराखंड के लोगों पर महंगाई की एक और गाज गिरी है। अब रोडवेज की बसों में किराया महंगा हो गया है। यात्रियों को 100 किमी तक दो रुपये और 200 किमी तक पांच रुपये आईटी सरचार्ज के रूप में देना होगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की अंतिम वार्षिक बोर्ड बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने यह आदेश पारित कर दिया। इसके अलावा हरबर्टपुर में निगम कार्यशाला और डिपो, चालकों का ग्रेड पे 4600, बाहरी स्रोत के चालक-परिचालकों के वेतन में 16 प्रतिशत वृद्धि, उनकी प्रोन्नति में निर्धारित किमी की गणना सहित कुल 25 प्रस्तावों पर मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए। साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये 600 चालक और 600 कंडक्टरों की भर्ती को भी हरी झंडा दे दी गई।

शुक्रवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में निगम और कर्मचारी हित के 28 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज बनाने और कार्यालय सहायक से वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बनाने संबंधी प्रस्ताव पर आदेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पारित हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

उत्तराखंड परिवहन
उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रदेश महासचिव रवि पचौरी ने बताया कि बोर्ड बैठक सकारात्मक ढंग से संपन्न हुई। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने भी बैठक की तारीफ की है। बैठक में प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार संत, सचिव लोनिवि और अपर सचिव पर्यटन मौजूद थे। जबकि, भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

बोर्ड बैठक में पारित मुख्य प्रस्ताव 
- राजकीय चालकों की तरह निगम के चालकों को भी चार ग्रेड पे दिया जाएगा।
- चालक व परिचालक की पदोन्नति के लिए तीन वर्षों में कम से कम तीन हजार किमी सफर अनिवार्य।
- डिपो और कार्यशाला निर्माण के लिए हरबर्टपुर में परिवहन निगम को नगर पंचायत हरबर्टपुर देगी जमीन।
- बोर्ड अध्यक्ष की जगह अब निगम के पैनल्ड वकील रखने का अधिकार निगम प्रबंध निदेशक को।
- परिवहन निगम की चिकित्सा सेवा नियमावली में हेपटाइटिस और चर्म रोग भी शामिल होंगे।
- मैदानी क्षेत्रों में चालकों की हाइट 5 फुट 5 इंच और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 5 फुट 2 इंच निर्धारित।
- बी 2 श्रेणी के मकान किराये के भत्ते का फायदा अब रानीखेत के निगम कर्मचारियों को भी मिलेगा।
- निगम के चयन पदों पर कोई भी अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकता है।
- चालकों का ग्रेड पे 4600, बाहरी स्रोत के चालक, परिचालकों के वेतन में16 प्रतिशत वृद्धि।
- चालक, परिचालकों की प्रोन्नति में निर्धारित किलोमीटर की गणना की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें