फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 25 Apr 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी संसदीय सीट पर भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर पैंतरा आजमा रही है। चुनाव प्रचार तेज होने के साथ पार्टी छोड़कर गए पुराने नेताओं की वापसी की राह खोल दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए सहसपुर के पूर्व विधायक राजकुमार की दोबारा पार्टी में वापसी हो गई है। राजकुमार के साथ धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े राजेश नौटियाल भाजपा में लौट आए हैं।

वापसी से भाजपा होगी मजबूत
कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा को उपचुनाव में मात दे चुकी भाजपा को इस बार स्थिति उतनी सहज नहीं लग रही है जिससे पार्टी नेतृत्व ने टिहरी सीट पर कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी

टिकट नहीं मिलने से नाराज दो नेताओं राजुकमार और राजेश नौटियाल की वापसी साफ कर रही है कि भाजपा कोई मौका विरोधियों को नहीं देना चाहती।

नरेश बंसल ने दल छोड़ चुके
पार्टी के महानगर कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने दल छोड़ चुके दोनों नेताओं को वापस लेने का ऐलान किया। बंसल ने दोनों की वापसी से पार्टी की स्थिति और मजबूत होने का दावा जताया है।

पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप

बंसल ने कहा कि राजकुमार और राजेश नौटियाल की अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है, जिससे कार्यकर्ताओं को नया जोश मिलेगा। राजकुमार ने बताया कि किन्हीं कारणों से उन्हें भाजपा से अलग होना पड़ा लेकिन अब वह पार्टी के प्रचार अभियान का हिस्सा रहेंगे।

राजकुमार की वापसी से फायदा
सहसपुर से विधायक रह चुके राजुकमार ने 2012 पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राजकुमार ने वहां भाजपा प्रत्याशी मालचंद को मजबूत टक्कर देकर 14266 वोट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

ऐसे में पुरोला में भाजपा का वोट बैंक उनकी वापसी से बढ़ेगा साथ ही सहसपुर में फायदा मिलेगा। धनौल्टी से निर्दलीय लड़े राजेश नौटियाल चौथे स्थान पर रहे थे और उनको 6044 मत मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें