फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, सेवा नियमावली में किया जाएगा बदलाव

Fri, 15 Apr 2022 06:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमावली में इस तरह से बदलाव किया जाए कि विभाग में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से एवं अन्य 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरा जा सके।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती एवं इतने ही अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए प्रधानाचार्य सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के मुताबिक प्रदेश में प्रधानाचार्य के 950 पद खाली हैं। इन पदों को भरा जा सके इसके लिए नियमावली में बदलाव किया जा रहा है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमावली में इस तरह से बदलाव किया जाए कि विभाग में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से एवं अन्य 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरा जा सके। इसके अलावा राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके इसके लिए भी अलग से सेवा नियमावली बनाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को आउटसोर्स से भरा जाएगा।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शिक्षा नीति सबसे पहले लागू करेगा उत्तराखंड 

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के मुताबिक खेल सामग्री के लिए स्कूलों को पांच हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अलावा चोक, डस्टर आदि के लिए स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर दस हजार रुपये से एक लाख रुपये तक दिए जाएंगे। पुस्तकालय, फर्नीचर आदि के लिए भी स्कूलों को पैसा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पीसीएस की आंसर की जारी:  20 अप्रैल तक कर सकते हैं चैलेंज, इसके बाद जारी होगा रिजल्ट


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें