फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसती हैवानियत: दरिंदे ने तीन साल की बहन से किया दुष्कर्म, फिर दी दर्दनाक मौत, मासूम की हालत देख सदमे में लोग

Fri, 15 Apr 2022 05:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।

सार

शुक्रवार को किच्छा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मौसेरे भाई ने अपनी तीन साल की मासूम बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
एसएसपी ऊधम सिंह नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में तीन साल की मासूम की हत्या की खबर से लोग सहमे हुए हैं। मौसेरे भाई ने ही अपनी बहन से पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में जहां लोगों में रोष हैं वहीं बेटी के साथ हुई दरिंदगी से परिजनों का बुरा हाल है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को किच्छा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मौसेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। तीन साल की मासूम बहन को बाइक पर बैठाकर वह अपने साथ ले गया। उसके बाद लापता हो गया। देर रात तक जब परिजनों ने बेटी को नहीं देखा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

आरोपी मौसेरे भाई ने मामले के खुल जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को एक नाले के पास फेंक दिया, जिससे वह पकड़ में न आ सके। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची तक पहुंचने की कोशिश की। पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Trending Videos

चुन्नी से बच्ची का गला घोंटा

पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्ची को मौसेरा भाई अपने साथ ले गया था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव एक नाले के पास मिला। आरोपी ने चुन्नी से बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। अपने जिगर के टुकड़े की ऐसी हालत देख परिजन सदमे में हैं। 

ये भी पढ़ें...देहरादून: मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिजन
विज्ञापन

जानवर खा जाते शव

बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने युवक को उनके हवाले करने की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल युवक को वहां से निकाला। पुलिस अगर बच्ची का शव जल्दी बरामद न करती तो जंगली जानवर शव खा जाते। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें