बोंगलिंग गांव में संचार सेवा शुरू
दारमा घाटी के ग्राम बोंगलिंग में जिओ कंपनी की संचार सेवा शुरू हो गई है। ग्रामीण लंबे समय से संचार सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। जिओ के इंजीनियर आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम बोंगलिंग में संचार सेवा शुरू हो गई है। तिदांग में मोबाइल टावर लगाने का कार्य पूरा हो गया है। दारमा घाटी में संचार सेवा शुरू होने से चीन सीमा में लगे सुरक्षा कर्मियों, ग्रामीणों को आपदा काल में प्रशासन को सूचना देने और माइग्रेशन काल में ग्रामीण निचली घाटियों में रह रहे परिजनों से आसानी से बात कर सकते हैं। बोंगलिंग की ग्राम प्रधान प्रियंका देवी, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह, ग्राम प्रधान दांतू जमन दताल, शकुंतला दताल ने कहा कि अब संचार सुविधा ठीक होगी।
ये भी पढ़ें...ख्वाबों का कत्ल: 12 की उम्र में दो शादियां, दूसरा दूल्हा 36 साल का, मां की घिनौनी करतूत से कोख शर्मसार