फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स मीट में शनिवार को एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन जिले के कुल 180 एथलीट ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को 35 प्लस पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में डीएस सिरोही, 45 प्लस पुरुष 100 मीटर में महिपाल सिंह विजेता रहे। 30 प्लस महिला शॉटपुट में मोनिका चौधरी विजेता रही। 35 प्लस महिला वर्ग में मंजरी शर्मा ने शॉट पुट प्रतिस्पर्द्धा में पहला स्थान हासिल किया। 40 प्लस महिला शॉटपुट में भावना चौहान ने पहला स्थान जीता। 35 प्लस पुरुष वर्ग में लांगजंप में अशोक कुमार गंगोला पहले स्थान पर रहे। 45 प्लस पुरुष वर्ग शॉटपुट में कमर अब्बास और हाई जंप में दीपक नेगी विजेता रहे। 35 प्लस पुरुष वर्ग के हाई जंप में मनीष भट्ट ने पहला स्थान कब्जाया। 55 प्लस पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में विनोद कुमार सकलानी विजेता रहे। 30 प्लस महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बबीता जोशी, 50 प्लस वर्ग में अर्चना बिष्ट और 60 प्लस वर्ग में निर्मला के नेगी विजेता रहे। अध्यक्ष विपिन बलूनी ने बताया कि पहले दिन अलग-अलग आयु वर्गों में कुल 110 इवेंट आयोजित किए गए। गुरफूल सिंह के नेतृत्व में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्णायकों की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय एथलीट व मेडलिस्ट विनोद पोखरियाल ने किया। उनके साथ नाती-पोते व अन्य परिजन भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें