शादियों के सीजन में खेल कराने होंगे और मुश्किल
राज्य के खेल अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती आने वाला शादियों का सीजन है। राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर रहे उत्तराखंड समेत आठ राज्यों के खिलाड़ियों के साथ उनके कोच व अन्य मेहमानों को ठहराने के लिए बड़े बंदोबस्त की आवश्यकता होगी, लेकिन 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों के साये में राज्य के ज्यादातर बड़े होटल बुक रहेंगे। ऐसे में कोच-खिलाडि़यों को ठहराने में दिक्क्त हो सकती है।
इनकी है जिम्मेदारी
राज्य में खेल कराने का दायित्व भारतीय ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक संघ और राज्य सरकार का है, जिसके लिए करार हुआ था। सरकार की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, खेल अमित सिन्हा का दावा है कि एक महीने के नोटिस पर खेल कराने की तैयारियां हो चुकी हैं। लेकिन उधर अभी आईओए की बैठक होने के आसार नहीं बन रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ऐसा ही रहा तो इस साल खेल नहीं हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, अपात्र घोषित
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा से मिलकर उनसे कहा गया है कि राज्य में 15 अक्तूबर से 15 नवंबर या फिर 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच राष्ट्रीय खेल करवाए जाएं, खेलों के आयोजन के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है। - रेखा आर्या, खेल मंत्री