पत्र भेजकर सब्सिडी दिलाने की मांग
सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने पर सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले के उद्यमियों में रोष है। इसे लेकर औद्योगिक सलाहकार एवं पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि निवेश करने वाली सभी इकाइयों को सब्सिडी का लाभ दिलाया जाए। ताकि राज्य में निवेश का बेहतर वातावरण बन सके।
जिलेवार सब्सिडी से वंचित औद्योगिक इकाइयां
| जिला |
सब्सिडी से वंचित इकाइयां |
| अल्मोड़ा |
29 |
| चमोली |
01 |
| चंपावत |
03 |
| देहरादून |
95 |
| गढ़वाल |
34 |
| हरिद्वार |
251 |
| नैनीताल |
37 |
| रुद्रप्रयाग |
03 |
| टिहरी |
24 |
| ऊधमसिंहनगर |
134 |
| उत्तरकाशी |
03 |
परिचर्चा
- उद्यमियों का निवेश हुआ है। इस मामले में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। केंद्र सरकार से वार्ता कर कोई न कोई समाधान निकाला जाना चाहिए। - अनिल मारवाह, अध्यक्ष फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
- सब्सिडी के अंतर्गत उद्यमियों ने निवेश किया। उद्यमियों का ध्येय निवेश करना था, इसलिए सरकार को प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी देनी चाहिए। - पंकज गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
- उद्यमियों ने राज्य के विकास के लिए विश्वास के साथ निवेश किया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन भी किए। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन कर सब्सिडी देने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होनी चाहिए। - ठाकुर संजय सिंह, पूर्व दर्जाधारी एवं औद्योगिक सलाहकार हरिद्वार
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बीते वर्ष पहुंचे छह करोड़ पर्यटक व श्रद्धालु, गढ़वाल मंडल में अधिक रही संख्या
- राज्य के विकास के लिए औद्योगिक निवेश जरूरी है। ऐसे में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू स्कीम के तहत निवेश करने वाली सभी औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए। - सुयश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय उद्योग परिसंघ उत्तराखंड