फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने मिलेगा 17000 रुपये स्टाइपेंड

Tue, 10 Aug 2021 10:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाइपेंड 7500 रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों को 17 हजार रुपये ही मासिक वेतन (स्टाइपेंड) दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 15120 रुपये प्रति माह देने का शासनादेश जारी किया था।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाइपेंड 7500 रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। लेकिन उनकी घोषणा के विपरीत स्वास्थ्य विभाग ने कम राशि का शासनादेश जारी कर दिया।

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी कार्यालय में ई विकास संवाद के दौरान कहा कि प्रशिक्षु डाक्टरों को 17 हजार रुपये ही स्टाइपेंड मिलेगा। उनके इस एलान के बाद अब स्वास्थ्य विभाग दोबारा शासनादेश जारी करेगा।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग में डॉक्टरों के तबादले
चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का तबादला किया गया। राजकीय दून मेडिकल कालेज और हल्द्वानी से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों को सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में भेजा गया। 

अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को डॉक्टरों के तबादला आदेश जारी किए। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी से पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट  प्रोफेसर डॉ. अंकित कौशिक, रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीसी पुनेरा को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी गई। 

राजकीय दून मेडिकल कालेज से माइक्रो बायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोफेसर डॉ. जेबी गोगई, डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति बर्नवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव कुशवाह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभय कुमार, डॉ. नवनीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मालविका सवई, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हर्षिता पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकिता जुयाल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजुल डंडोना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपिका तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जयनेंद्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण पांडेय असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनिया को अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में तैनाती दी गई। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण भारद्वाज, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदित्य चौहान, प्रोफेसर एसआर सक्सेना, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मकरंद, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार को अल्मोड़ा भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें