फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ऋषिकेश में दो लोगों की हत्या और डकैती का आरोपी ‘टमाटर’ 10 साल बाद गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 09:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घटना 23 अक्तूबर 2011 को ऋषिकेश के गुमानीवाला में हुई थी। यहां एक सोते हुए परिवार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। इमसें दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में सोते हुए दो लोगों की हत्या कर डकैती करने का आरोपी दस साल बाद मुरादाबाद से एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ हरिद्वार और मुरादाबाद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


घटना 23 अक्तूबर 2011 को ऋषिकेश के गुमानीवाला में हुई थी। यहां एक सोते हुए परिवार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। इमसें दो लोगों की मौत हो गई थी। जबिक, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों ने यहां से लाखों रुपये का माल लूट लिया था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इसमें मूंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर निवासी घोषीपुरा, पथरी, हरिद्वार और उसके कुछ अन्य साथियों के नाम सामने आए। 

इस प्रकरण में पुलिस ने नरेश उर्फ जोगी, नरेश उर्फ छोटा और अहसान को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मूंगी उर्फ टमाटर फरार था। इसके पीछे एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया। इस दौरान उसने कई और जगहों पर भी घटनाओं को अंजाम दिया। मूंगी पर आईजी कानून व्यवस्था ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही हरिद्वार की एक घटना के संबंध में हरिद्वार पुलिस ने भी 10 हजार रुपये का इनाम इस पर घोषित कर दिया। इस पर अब एसटीएफ ने रतनपुरा, पाठवाड़ा, मुरादाबाद से मूंगी उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कई गैंग में रहा शामिल, हर जगह अलग नाम 
मूंगी उर्फ टमाटर की बेहद शातिर बदमाशों में गिनती होती है। ऋषिकेश में जिस तरह से सोते परिवार पर हमला हुआ था। उसी तर्ज पर कलियर के एक परिवार पर भी हमला बोला गया था। इसमें चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर लाखों रुपये के जेवरात लूटे गए थे। एसटीएफ के अनुसार वह कई गैंग में शामिल हुआ, लेकिन हर जगह वह अपना नाम अलग ही बताता था। ऐसे में किसी भी पुलिस के पास उसका कोई ठोस डाटा नहीं था।

कोर्ट में भी जब इसके खिलाफ वारंट की बात आई तो वहां भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। कुछ वर्ष पूर्व हरिद्वार पुलिस ने ही उसका पथरी इलाके का पता बताकर वारंट हासिल किया था। मूंगी घुमंतु जाति से ताल्लुक रखता है। ऐसे में उसका कोई ठोर ठिकाना नहीं है। हालांकि, इस बीच उसका मूल पता डेरा कमालपुर, थाना दिवियापुर जिला औरया, उत्तरप्रदेश होने का भी पता चला, लेकिन इसके बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं है। 

दो साथियों पर भी था इनाम 
इसके दो अन्य साथियों पर भी पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने पिछले साल 19 दिसंबर और इस साल 17 जून को इन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया था। इनके नाम फाला और दिलनशी उर्फ नदीम दोनों निवासी जाफरपुर मुरादाबाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें